कोडरमा, अप्रैल 5 -- जयनगर/कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा में हाथी के हमले में घायल होटलकर्मी की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान मरकच्चो निवासी मजदूर उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू शिवम होटल में काम करता था। शुक्रवार की रात वह होटल के बाहर सो रहा था। इसी दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया था। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था, जहां से उपचार के बाद उसे लोग लेकर शनिवार की रात कोडरमा आ गए थे। रविवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोडरमा जिले में विगत 10 दिनों में हाथी के हमले में जान गंवानेवालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।ज्ञात हो कि कोडरमा जिले में झुंड से भटके हाथी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.