जिले में अबतक महज़ 0.49 प्रतिशत हो सका है एचपीवी वैक्सीन
पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में अबतक महज़ 0.49 प्रतिशत ही एचपीवी वैक्सीनेशन हो सका है। 30 मार्च से शुरू हुई इस अभियान को लगभग डेढ़ महीने हो गया है परन्तु जिला का प्रदर्शन बेहद खराब है। शेष बचे 45 दिन में लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं है ।
कारण डीआरसीएचओ डॉ एस के रवि ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों की रुचि न लेने, अभिभावकों की स्वेच्छा की अनुमति का प्रावधान सहित लोगों के बीच फैली भ्रामक अफवाह और जानकारियां इसका प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़ चढ़कर टीकाकरण के लिए किशोरियों को प्रेरित करना चाहिए। गौरतलब है कि पलामू जिले में 21173 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन देने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध डेढ़ महीने बीत जाने के बाद 12 मई तक महज़ करीब 104 टीका ही दिया जा सका है।
टीकाकरण का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.