जहानाबाद, जून 3 -- अब तक 108 किसानों ने बीज लेने के लिए किया है ऑनलाइन आवेदन राज्य योजना के तहत सामान्य धान का 85 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य अरवल, निज प्रतिनिधि। रोहिणी नक्षत्र 8 दिन गुजर गए लेकिन अभी तक अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में बीज नहीं पहुंचा है। हालांकि किसान भी अनुदानित दर पर बीज लेने के लिए उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। अब तक 108 किसानों ने बीज लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में राज्य योजना के तहत सामान्य धान 85 क्विंटल तथा अरहर 16 क्विंटल वितरण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित है। जबकि प्रधानमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के तहत शंकर धान 101 क्विंटल तथा मक्का 8 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित है। इस संबंध में कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि बीआरबीएन द्वारा अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया ...