जिले में अबतक तीन लाख 41 हजार 548 मकानों की हुई गणना
मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। जिले में अब तक तीन लाख 41 हजार 548 मकानों की गणना का कार्य पूरा हो गया है। वहीं शेष मकानों की गणना का कार्य आगामी 20 जून तक पूरा करना है। प्रभारी अधिकारी जनगणना/ डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि लगभग साढ़े सात लाख मकानों की गणना कराया जाना है। यह कार्य भी निर्धारित समय के अंदर जनगणना कर्मी पूरा कर लेंगे। जिले में जनगणना का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। जनगणना कर्मी तमाम दिक्कतों के बावजूद अब तक तीन लाख 41 हजार 548 मकानों की गणना का कार्य पूरा कर चुके है। प्रत्येक गांव में जनगणना के लिए एक टीम लगाई गयी है। जिन गांवों में 180 मकान से अधिक है उन गांवों में दो हाऊस यूनिट का गठन कर जनगणना के लिए दो टीम लगाई जाएगी। फिलहाल अभी ऐसे गांव नहीं मिले है जिनमें दो हाऊस यूनिट का गठन करना पड़े। प्रभारी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.