जिले में अनेक फर्जी पशु चिकित्सक, दिखाई पड़ें तो सूचना दें
जमशेदपुर, जून 5 -- अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने जमशेदपुर ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई फर्जी पशु चिकित्सक उन्हें दिखाई पड़े तो तत्काल इसकी सूचना उन्हें दें, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी आम सूचना प्रकाशित कर बताया है कि जिले में ऐसे अनेक फर्जी डॉक्टर हैं जो घूम-घूमकर पशुओं का इलाज कर रहे हैं। हालांकि उनके पास न तो कोई डिग्री है और न उन्होंने कहीं से वैध प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिले के सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि वे ऐसे फर्जी पशु चिकित्सक से सावधान रहें जो बिना निबंधन के पशुओं का इलाज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 1962 पर कॉल करें, घर बैठे पाएं पशु चिकित्सा सेवा ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने पर उनके पशु को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और नुकसान हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.