गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025- 26 समाप्त हो गया। लेकिन, जिले में अनुदानित कृषि यंत्र वितरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। आंकड़ों के अनुसार अनुदान राशि से करीब 72 प्रतिशत ही किसान कृषि यंत्र खरीद सके। हालांकि यंत्र से संबंधित अन्य योजनाएं लगभग पूरी हो गईं। कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत वर्ष 2025-26 में किसानों को 1658 आधुनिक एवं पारंपरिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए 4 करोड़ 33 लाख 69 हजार 438 रुपये अनुदान देने का लक्ष्य कृषि विभाग ने तय किया था। लेकिन, जमीनी हकीकत यह रही कि इसका पूरा लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अनुदान देने के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 922 किसानों ने ही यंत्रों की खरीद की। जबकि 2854 किसानों को कृषि विभाग ने खरीद के लिए परमिट जारी किया था। वित्तीय दृष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.