बांका, अप्रैल 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सरकारी स्तर पर अनाज मंडी की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय हाट-बाजारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसका सीधा फायदा बिचौलियों को मिल रहा है, जो किसानों से कम दाम पर अनाज खरीदकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। जबकि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य न मिल पाने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। इधर जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार किसानों के लिए मुख्य बिक्री केंद्र बन चुका है। वहीं फसल तैयार होते ही किसान अपनी उपज लेकर इन हाटों में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें तत्काल नकद पैसे की जरूरत के कारण कम कीमत पर ही अनाज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जिले में अनाज मंडी नहीं, हाट-बाजारों में औने-पौने दाम...