जिले में अघोषित कटौती पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन
बुलंदशहर, मई 27 -- भीषण गर्मी के बीच बदहाल बिजली आपूर्ति और अघोषित कटौती के खिलाफ बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल (नरेन्द्र) के बैनर तले व्यापारियों और उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का दावा कर रही है, वहीं स्थानीय अधिकारी अघोषित कटौती कर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भीषण गर्मी में घंटों कटौती की जा रही है और बिजली आने पर वोल्टेज इतने कम होते हैं कि कोई उपकरण नहीं चल पाता। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, धरना इससे फैक्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.