नवादा, मार्च 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज के बीच नवादा जिले में अगले 24 घंटों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नवादा समेत दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। नवादा जिले के निवासियों के लिए सोमवार से मंगलवार तक का दिन सावधानी बरतने वाला बताया गया है। इस बीच, मौसम में फिर से दिख रहे बदलाव के क्रम में सोमवार की सुबह बादलों से भरी रही और साढ़े दस बजे के बाद ही बादलों की ओट से सूर्य निकल सका। उतार-चढ़ाव वाले मौसम के क्रम में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.