खगडि़या, मई 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार की सुबह में मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाये रहने से हल्की बंूदाबांदी भी हुई। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकली। जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। मौसम पूर्वानुमान में अगले 10 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही इस अवधि में बारिश के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को आसमान में हल्का बादल बना रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेथ्लसयस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को देर शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापम...