फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद, सरसमल। जिले में एक से पांच जून तक 'स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान' चलाया जाएगा। अभियान के दौरान गांवों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां होंगी। नेहरू युवा केंद्र, आंगनबाड़ी वर्कर और स्वयं सहायता समूह लोगों को जागरूक करेंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई जाएगी।अभियान यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस पर किऊल स्टेशन में जागरूकता अभियान के...