जिले में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं बारिश के आसार
खगडि़या, जून 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में 24 से अगले 28 जून तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। हालांकि अगले 28 व 29 जून को खगड़िया सहित आसपास के जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ अनेकों स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इस अवधि में अधिकांश समय आकाश में हल्की से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। औसतन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में मुख्यत: पूरबा हवा औसतन 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.