खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले छह दिनों तक आसामान में बादल बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में खगड़िया सहित सूबे के विभिन्न जिलों में अगले छह दिनों तक गरज व चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा चल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज भी हो सकती है। मौसम के बदले रूख को देखते हुए फसलों की देखभाल को लेकर किसानों को जरूरी सलाह दी गई है। खासकर तेज हवा के कारण खड़ी फसलों, केले के बगानों, आम के बगीचों को नुकसान हो सकता है। आकाशीय बिजली के कारण खुले स्थानों में कार्य कर रहे लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है। आकाश में गरज के समय लोगों को पेड़ों के पास भी रहने से परहेज करनी चाहिए। लोगों को गरज व चमक के समय खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। पेड़ों...