खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार बना है। साथ ही गरज के साथ बादल भी रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में अगले 29 मार्च तक उत्तर बिहार के सभी जिलों में गरज व चमक के साथ बादल बनने की संभावना जताई है। जिससे हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान हवा तेज चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। अगले 29 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने हाल के दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा के कारण खेतों में पर्याप्त नमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.