आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। ईद का त्योहार जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रही। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। जनपद के 336 ईदगाह और मस्जिदों में शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों में चहल-पहल रही। निर्धारित समय से पूर्व ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंच गए थे। शहर के बदरका ईदगाह में भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। शहर इमाम मौलान इंतेखाब आलम आजमी ने ईद की नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.