बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। जिले भर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह हल्के कोहरे और मौसम की खराबी के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईदगाहों और जामा मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर से लेकर गांव और कस्बों तक हर तरफ ईद की रौनक दिखाई दी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। बिजनौर स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज काजी माजिद अली ने कराई। नमाज के बाद मुफ्ती वकार अहमद ने अपने खिताब में कहा कि रमजान माह में रोजा, तरावीह और कुरान की तिलावत से जो सबक मिला है उसे जिंदगी भर जारी रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में इंसानियत, भाईचारा और नेक कामों को बढ़ावा दें तथा बुराइयों से दूर रहें।नौजवानों को ...