भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। इबादत तथा गुनाहों से मगफेरत (क्षमा) की रात यानी शब-ए-बारात का पर्व जिले में मंगलवार को पूरी अकीदत तथा एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान बुधवार की भोर तक जहां मजार, कब्रिस्तानों पर फातिहा पढ़ने का दौर चलता रहा तो वहीं घरों में कुरआन की तिलावत तथा इबादत होती रहीं। 15वीं शाबान की रात मजहबे इस्लाम की अहम रातों में शुमार की जाती है। उलेमा-ए-कराम इस रात के इबादत की बड़ी अहमियत बताते हैं। रमजान से ठीक एक पखवारा पहले मनाए जाने वाले शबे बरात के साथ ही इबादतों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। मंगलवार को जनपद के मुस्लिम बाहुल्य नगरों, मोहल्लों तथा गांवों में पर्व की धूम रही। घरों में महिलाएं जहां नियाज फातेहा के लिए हलुआ बनाने में जुटी रहीं वहीं बच्चों में घरों तथा मस्जिदों की सजावट को लेकर उत्साह देखा गया। शहर के मर...