इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की जिलेभर में धूम रही। कई जगह शोभा यात्रा निकाली गई वहीं पार्कों और अन्य स्थानों पर लगी प्रतिमाओं पर कार्यक्रम हुए। राजनीतिक दलों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। विचार गोष्ठी भी हुईं। सरकारी कार्यालयों से शिक्षण संस्थाओं के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। शहर के लाइन पार स्थित मोहल्ला अजीत नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति के तत्तावधान में झांकियों के साथ शोभायात्र निकाली गई। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए बौद्ध विहार आंबेडकर पार्क पर खत्म हुई। मोहल्ला अजीत नगर में शाम पांच बजे निकली यात्रा भरथना चौराहा, अशोक नगर होते हुए बौद्धपार्क सिविल लाइन में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती यात्रा में बाबा साहब, भगवान ब...