कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए एक हफ्ते से तैयारियां चल रही थी। कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक रूप देने के लिए आयोजकों ने पूरा प्रयास किया। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आंबेडकर जयंती मनाई और उन्हें नमन किया। गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित हुए। सरायअकिल व देवीगंज में आंबेडकर जयंती पर भव्य जुलूस भी निकाला गया। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। हर्षोल्लास के साथ भारत रत्न की जयंती मनाई गई। कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में डीएम डॉ. अमित पाल ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर उनको याद किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती साथ ही उनके दिए गए योगदान की लोगों को जानकारी दी। इसी तरह सर...