कौशाम्बी, मार्च 5 -- रंगों के पर्व होली बुधवार व गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया है। दो दिवसीय पर्व के दौरान लोगों ने जहां खूब अबीर-गुलाल उड़ाया वहीं डीजे व साउंड बजाकर गलियों में हुड़दंग किया। इतना ही नहीं गंवई कलाकारों ने फाग गीत गाकर लोक कला को जीवंत किया। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय मंझनपुर से लेकर जिले के प्रत्येक गांव व कस्बों में होली का हुड़दंग देखने को मिला। बुधवार सुबह आठ बजे से देर रात तक होली का कार्यक्रम चलता रहा। कुछ लोग अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाते दिखे तो कुछ रंगों की बौछार करते नजर आए। गांवों व कस्बों में लगे डीजे व साउंड की धुन पर युवा थिरकते हुए होली का आनंद लेते रहे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों पर होली का रंग चढ़ा दिखाई दिया। पिट्ठू पिचकारी लेकर वे भी घरों के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.