हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। विधानसभा घेराव की चेतावनी को लेकर पुलिस ने प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को जिले भर में नजरबंद करके रखा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि घरों के साथ ही कोतवाली में 24 से 48 घंटे तक रखा गया है। भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरदोई जनपद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध व्यापक दमनात्मक कार्रवाई की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार से ही जिले भर में कांग्रेस पदाधिकारियों के आवासों पर पुलिस तैनात कर दी गई। अनेक नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन किया गया। प्रदेश महासचिव सुभाष पाल को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। बिलग्राम ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राजपूत को बिलग्राम कोतवाली में 24 घंटे तक बैठाकर रखा गया। जिला महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा को कोतवाली देहात में लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.