बांका, मई 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। जबकि दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रहे पॉवर कट से लोग परेशान नजर आए। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर मजदूर, किसान, रिक्शा चालक और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इस दौरान जिलेभर में करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। वहीं आर्द्रता का स्तर 42 प्रति...