संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले से क्षय रोग को पूरी तरह से मिटाने के लिए क्षय रोग विभाग ने व्यापाक कार्ययोजना तैयार की है। गांव स्तर पर टीबी के मरीजों को खोजा जा रहा है और उनके इलाज का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही ठीक होने तक उनकी मानिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में 2125 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा 105 एमडीआर के मरीज हैं, जिनका विशेष कटेगरी की दवाएं चलाई जा रही हैं।विभाग की मंशा है कि टीबी की बीमारी को जिले से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाए। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। गांव-गांव पर कैंप का आयोजन कर टीबी के मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। टीबी के मरीज पाए जाने पर मरीज को त्वरित दवा शुरू कर दी जा रही है। साथ ही मरीज के पूरे परिवार के लोगों की भी जांच हो रही है। ...