हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। जनपद के सभी मार्गों पर आवारा पशुओं की वजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोगों को लगा था कि अब इसका अनुपालन होगा। मगर कुछ नहीं हुआ है। आवारा कुत्तों का आंतक भी बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में रोज कुत्ते काटने के करीब सौ लोग आते है। आवारा पशुओं की वजह से सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा देते है। हादसे में तमाम दिव्यांग हो जाते है। सात नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा पशुओं को लेकर अपना बड़ा फैसला सुनाया। राज्य सरकार आठ सप्ताह के अंदर राष्ट्रीय राजमार्गों से आवारा पशुओं को हटाकर गौ आश्रय में पुनविस्थापित कराए जाने के निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद लोगों की आस जगी है कि अब शायद उन्हें इन आवारा पशु और आवारा कुत्तों से निजात मिल ...