औरंगाबाद, जून 2 -- बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत अष्टभुजी मंदिर परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल ने किया। बिहार गीत के बाद दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिले भर में आयोजित शिविरों में 1763 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1664 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में आयोजित सहयोग शिविर में 1763 आवेदन हुए जमा, पेज 4 लीडसहयोग शिविर का उद्देश्य डीएम ने कहा कि पिपरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता है। आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना प...