गोड्डा, मई 9 -- गोड्डा संवाद सूत्र। जिले में बिना निबंधन एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी लैब एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में गोड्डा शहर स्थित अनिता अल्ट्रासाउंड एंड पैथोलॉजी सेंटर का औचक निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- डीसी ने अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी का दिया निर्देशजांच प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध पंजीयन प्रमाण पत्र, चिकित्सकीय अभिलेख, मरीजों के रजिस्टर, अल्ट्रासाउंड मशीन से संबंधित दस्तावेज, फायर स...