पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल मीरापुर में बालिकाओं से मिड डे मील बनवाए जाने के मामले को बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। प्राइमरी स्कूल मीरापुर में बालिकाओं से रोटी बेलने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जांच के आदेश पहले ही किये जा चुके है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी से तथ्यपरक स्पष्ट रिपोर्ट तलब की है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए रोशनी सिंह ने जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि जिले के किसी भी परिषदीय स्कूलों में इस तरीके का कृत्य पाया जाता है तो संबंधित हेड मास्टर के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ दंडात्मक कार्रवाई भी कराई जाएगी। स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए पर्याप्त रसोईया तैनात है। उ...