लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय खेल कूद रैली में 400 और 600 मीटर की दौड़ में महेशपुर की तान्या वर्मा ने जिले मे प्रथम स्थान पाया है। तान्या के प्रथम आने पर विद्यालय सहित ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। अब तान्या को मंडल मे भाग लेना का मौका मिलेगा। ब्लॉक कुम्भी की ग्राम पंचायत जंगल नं 13 के गांव महेशपुर निवासी विमल कुमार वर्मा की पुत्री तान्या वर्मा सविलियन विद्यालय महेशपुर मे कक्षा आठ की छात्रा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय खेल कूद रैली लालपुर स्टेडियम लखीमपुर मे हुई। इसमें तान्या वर्मा ने दौड़ प्रतियोगिता मे भाग लिया। तान्या ने कड़ी मेहनत कर जिले मे प्रथम स्थान पाया। तान्या ने बताया कि अब मंडल स्तर की दौड़ प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिलेगा। जो उन्नाव मे होंगी। जिले मे प्रथम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.