अररिया, मई 7 -- अररिया, संवाददाता जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 12,225 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए गुरूवार को जिले की दो गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। यह भी पढ़ें- जिले दो गैस एजेंसियों पर छापेमारी, गैस की उपलब्धता और वितरण की जांच वहीं उपभोक्ताओं के शिका...