वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला जेल के बंदियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल के तहत अब उन्हें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जा रहा है। नौ बंदियों ने इसके लिए रुचि दिखाई है। स्मार्ट बोर्ड पर उन्हें ग्रामर सिखाया जा रहा है। इसके अलावा आपस में अंग्रेजी में बातचीत का अभ्यास भी कर रहे हैं। जेल में अगर कोई बंदी पढ़ना चाहता था तो उसे डिग्रियों के लिए आवेदन कराया जाता था, पढ़ाई भी कराई जाती थी। जेल प्रशासन बंदियों को अब इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी करा रहा है। ताकि बंदी अंग्रेजी सीखकर अपनी स्किल बढ़ा सके। अंग्रेजी सीखने वाले बंदियों में कवलधारी, जावेद, राजन, दानिश, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि जब जेल से बाहर जाएंगे तो प्राइवेट नौकरियों के लिए प्रयास करेंगे। अंग्रेजी में बातचीत से उन्हें अच्छी सैलरी पैकेज मिलेगी। प्राथमिक और माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.