फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मानसून सीजन में जिले को हराभरा बनाने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में करीब डेढ़ लाख पौधे लोगों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्थित वन विभाग की नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। आमजन एक जुलाई से आधार कार्ड दिखाकर पौधे प्राप्त कर सकेंगे। वन विभाग की ओर से तैयार किए गए पौधों में जामुन, पिलकन, नीम, बरगद, पीपल, चम्पा, कनेर, गुड़हल सहित कई छायादार और फलदार प्रजातियां शामिल हैं। विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण अभियान से जुड़ें और शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधे लेने के लिए लोगों को केवल अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। एक आधार कार्ड पर ...