औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जूम मीटिंग के जरिए जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में औरैया को चौथा स्थान मिलने पर उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि अभी और मेहनत की जरूरत है ताकि मार्च में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कर अप्रैल में जारी होने वाली रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान दिलाया जा सके। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी पूरे मन से काम करें और जनपद को बेहतर स्थान दिलाने के लिए मिलकर प्रयास करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी इसी लगन के साथ काम करेंगे तो जनपद जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है। बैठक में आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि जनवरी में शिकायतों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.