बरेली, अगस्त 5 -- स्वास्थ्य विभाग में शासन ने 50 नए डॉक्टरों की तैनाती की है। इन चिकित्सकों को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों को निर्धारित केंद्रों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि नए डॉक्टरों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय की ओर कम आना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...