जिले को मिले 31 नए उपनिरीक्षक, 28 गैर-जनपद स्थानांतरित
कन्नौज, मई 21 -- कन्नौज। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर द्वारा परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के तहत बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की गई है. इस ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण व्यवस्था के तहत जिले में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है.
तबादले की सूची निर्धारित समयावधि पूरी होने के आधार पर जिले से कुल 28 उपनिरीक्षकों का तबादला गैर-जनपद के लिए किया गया है. इसमें उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह सहित कुल 28 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जो अब जिले से स्थानांतरित होकर इटावा, फतेहगढ़, कानपुर देहात और औरैया जैसे जनपदों में सेवाएं देंगे। वहीं दूसरी ओर, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न गैर-जिलों से कुल 31 उपनिरीक्षक कन्नौज स्थानांतरित होकर आए हैं.
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.