भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। करीब नौ माह से प्रशिक्षण ले रहे 198 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अनुशासन, शौर्य और धैर्य का परिचय दिया गया। तीखी धूप, लू के बाद भी अफसरों ने जवानों का उत्साह बढ़ाने का काम किया। इसके साथ ही जिले को 198 जवान भी मिल गए। पूरे परेड ग्राउण्ड में अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे अफसरों ने सराहा। मुख्य अतिथि शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, वाराणसी ने कहा कि नौ माह तक जो प्रशिक्षण दिया गया है, उससे नौकरी के दरम्यान काफी मदद मिलेगी। लेकिन असली पहचान और काम तब बनेगा, जब फरियादियों को न्याय दिलाने, अपराध पर अंकुश समेत अन्य कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.