लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- न्यायालय के निर्देश के बाद जिले को 15 और जूनियर शिक्षक मिले हैं। जूनियर स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की 29 हजार भर्ती अभियान में रिक्त पदों के सापेक्ष इनकी नियुक्ति होगी। गुरुवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। इन शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। वर्ष 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इसके बाद 29 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए कई चरणों में काउंसलिंग कराई गई थी और शिक्षकों को नियुक्तिपत्र भी जारी किए गए थे। कार्यालय सूत्रों के अनुसार बाद में रिक्तियां होने के बावजूद किन्हीं कारणोंवश भर्ती पर रोक लग गई थी। इसके आगे की काउंसलिंग भी रुक गई थी। इसी को लेकर तमाम अभ्यर्थी अदालत चले गए। कानूनी लड़ाई के बाद अद...