सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर। मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ से फेज-02 के अंतर्गत जनपद की पुलिस को 14 पीआरबी वाहन प्राप्त हुए हैं। इनमें आठ चार पहिया स्कॉर्पियो, छह दो पहिया पल्सर बाइक शामिल हैं। मिले वाहनों को शनिवार को पुलिस लाइंस से सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को संवेदनशीलता के आधार विभन्नि थानाक्षेत्रों में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इससे जनपद में आपातकालीन स्थितियों में पुलिस सहायता और अधिक सशक्त, त्वरित एवं प्रभावी होगीञ आमजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी । इस अवसर पर बीएन गुप्ता प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, ब्रह्मदेव यादव प्रभारी परिवहन शाखा, एसआई रामनिवास मिश्र, राजनारायण सिंह, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.