अररिया, मार्च 10 -- ंअररिया, संवाददाता समृद्धि यात्रा पर बुधवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के भ्रमण पर आयेंगे तो वो जिले को मिल्क चिलिंग के मेगा प्लांट की सौगात भी देंगे। मेगा प्लांट के लगने और चालू हो जाने के बाद अररिया आरएस स्थित कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के चिलिंग प्लांट की क्षमता 50 हजार लीटर प्रति दिन हो जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्लांट प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि चिलिंग प्लांट के नवीकरण और क्षमता वर्धन के लिए एक करोड़ की राशि विभाग आवंटित कर चुका है। इसी नवीकरण का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्लांट की क्षमता 21 हजार लीटर है। मेगा प्लांट लगाने के बाद दूध की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए अलग प्रखंडों में मिल्क कलेक्शन सेंटर भी खोलने की योजना है। बताया कि दूध उत्पादक पशुपालकों और कृषकों को दूध ...