हल्द्वानी, जनवरी 12 -- भीमताल। नैनीताल जिले में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे 129 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होने जा रही है। सोमवार को सीईओ कार्यालय में प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त शिक्षकों के पदों के लिए काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर के अभ्यर्थियों ने पहुंचकर अपने-अपने दस्तावेज जमा किए। विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। सीईओ गोविंद जायसवाल ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.