जिले को मिली 2680 मीट्रिक टन यूरिया की रैक
बिजनौर, जून 11 -- जिले में बुधवार को 2680 मीट्रिक टन यूरिया की रैक जनपद में प्राप्त हुई है तथा आगामी 1-2 दिनों में 2646 मीट्रिक टन डीएपी की रैक भी प्राप्त होने वाली है। उपलब्ध उर्वरकों का वितरण किसानों की मांग के अनुसार सुचारू रूप से किया जा रहा है।जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जिले में यूरिया 12348.00 मीट्रिक टन, डीएपी 3706.00 मीट्रिक टन और एनपीके1337.00 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जनपद बिजनौर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों अपील है कि उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें। शासन एवं डीएम के निर्देशानुसार एक फसली सीजन में प्रति हेक्टेयर अधिकतम 07 बैग यूरिया एवं 05 बैग डीएपी वितरित किए जा रहे हैं। जिन किसानों के पास 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि है, उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.