जिले को मिलीं 400 एएनएम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले को 400 एएनएम मिली हैं। इन एएनएम की ज्वाइनिंग करायी जा रही है। इनकी बहाली संविदा पर की गई है। इनकी ड्यूटी स्वास्थ्य उपकेंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में लगायी जाएगी। इन एएनएम को 15 हजार के मानदेय पर बहाल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि इनकी तैनाती किसी भी गैर सरकारी संस्थानों में नहीं की जाएगी। पूरे बिहार में 4954 एएनएम की बहाली की गई है। इनकी नियुक्ति सिर्फ 11 महीने के लिए हुई है। इन्हें 20 अप्रैल तक योगदान करने का निर्देश दिया गया है। एएनएम अपने नियमितीकरण का दावा नहीं कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.