सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सोमवार को पांच नई एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना की गईं। समाहरणालय परिसर से डीएम रिची पांडेय ने स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन एंबुलेंस की सेवा सदर अस्पताल सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सोनबरसा, परिहार और रुन्नीसैदपुर पीएचसी के माध्यम से ली जाएगी। इससे इन प्रखंडों तथा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बताया गया कि सभी एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस हैं।इनमें मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ 37 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक एंबुलेंस में प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.