अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पुलिस की आपात सेवा का विस्तार किया गया है। इसके तहत सोमवार को एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस लाइन से डायल-112 की 29 नई अत्याधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। एसएसपी ने कहा कि डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा की रीढ़ है। नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन घटनाओं पर और भी तेज, प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा, जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। नई गाड़ियों में आधुनिक संचार प्रणाली, जीपीएस ट्रैकिंग, प्राथमिक चिकित्सा किट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर तुरंत सहायता प्रदान कर सके। एसएसपी ने डायल-112 कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, सं...