गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मनरेगा योजना के तहत सामग्री के मद में जिले को करीब 32.88 करोड़ रुपये जारी होने के बाद ग्राम प्रधानों और सामानों की सप्लाई करने वाले वेंडरों को बड़ी राहत मिली है। जिले का सामग्री के मद में दो साल पुराना बकाया 60 करोड़ में से 55 प्रतिशत का भुगतान हुआ है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों को 1266 करोड़ रुपये जारी किए गए है। यह बकाया वित्तीय वर्ष 2024-25 से बकाया है। बता दें कि प्रधान और वेंडर दो साल से बकाये की रकम का इंतजार कर रहे थे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा का सामग्री के मद में दो साल का करीब 150 करोड़ से ज्यादा बकाया है। ग्राम पंचायतों में विकास से संबंधित विभिन्न कार्य हो रहे हैं। मौजूद समय में 606 ग्राम पंचायतों में 884 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसमें करीब 25055 मजदूर कार्यरत हैं। पुराना ...