गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर उप श्रम आयुक्त कार्यालय में बाल श्रम उन्मूलन विषयक जन-जागरूकता गोष्ठी की गई। अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने की। गोष्ठी में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 एवं संशोधित अधिनियम-2016 के प्रावधानों तथा बाल श्रम मामलों में अनिवार्य एफआईआर दर्ज कराने संबंधी निर्देशों पर चर्चा हुई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागियों ने वर्ष 2027 तक जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...