सीवान, जुलाई 29 -- सीवान। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स व आत्मा शाषी परिषद की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में वर्षापात, खरीफ 2026 में फसल आच्छादन, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बिहार कृषि ऐप्प, मिट्टी जांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उद्यान, आत्मा योजना आदि की समीक्षा हुई। वहीं, सहकारिता, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीडीसी अमिताभ सिंह ने जिले को प्राप्त वित्तीय लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत ससमय उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएओ आलोक कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी विपिन कुमार पोद्वार आदि समन्वयक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले में उर्वरक दुकानों पर कसेगा शिकंजा, ...