बेगुसराय, जून 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिलेभर में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया। यह अभियान दो जुलाई तक चलेगा। सदर अस्पताल में डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी मनीष ने फीता काटकर अभियान की शुरूआत की। उसके बाद डीएम ने वहां मौजूद बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा की खुराक पिलायी। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज बनाए रखने के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इसके लिए जनजागरूकता की जरूरत है। यह भी पढ़ें- जिले को पोलियोमुक्त बनाने के लिए आगे आएं जिलेवासी: डीएमअभिभावकों की भूमिका अभिभावकों को आगे आना होगा ताकि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर और बूथों पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने आये व उन्हें सहयोग करें। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक से व...