देवघर, जून 11 -- देवघर। समाहरणालय परिसर से बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विशेष कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीसी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं को नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। साथ ही इस जागरूकता रैली में विभिन्न विभागों के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं ने भाग लिया। रैली में शामिल विभिन्न विभागों के कर्मियों ने अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर समाज को नशामुक्त बना...