अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर। विकसित भारत अभियान के तहत शुक्रवार सुबह नगर सीएचसी में चिकित्सकीय स्टाफ व कर्मचारियों संग आम नागरिकों ने जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान भेदभाव पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। डीएम निधि गुप्ता के संदेश के माध्यम से स्पष्ट किया गया कि कुष्ठ रोग की पहचान अब बेहद आसान है और समय पर उपचार मिलने से यह पूरी तरह साध्य है। प्रशासन ने प्रतिबद्धता जताई कि जिले के सभी संसाधनों का उपयोग कर रोगियों की त्वरित पहचान और निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में व्याप्त कलंक और भेदभाव को जड़ से मिटाना है। कहा गया कि प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.