गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार के माध्यम से जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 के सफल संचालन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी और उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में सिविल सर्जन ने कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के फिजियोथैरेपिस्ट अभिषेक सिंह को सम्मानित किया। उनके द्वारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.